23 सितंबर 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल अवॉर्ड के विजेताओं को अवॉर्ड्स दिए गए। शाहरुख खान को अपने 33 साल के करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। उनके साथ ’12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को भी अवॉर्ड गया। रानी मुखर्जी को भी उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है।

दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। भारत सरकार की तरफ से सिनेमा की दुनिया में योगदान के लिए साउथ स्टार मोहनलाल को सर्वोच्च दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख खान को 33 साल के करियर में पहला बेस्ट एक्टर (जवान फिल्म) का नेशनल अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड विक्रांत मैसी (12वीं फेल) को भी दिया गया है। रानी मुखर्जी को भी बेस्ट एक्ट्रेस (‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’) का अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। करण जौहर भी अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए समारोह में मौजूद थे।
शाहरुख खान को साल 2023 की फिल्म ‘जवान’ के लिए और विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल रहा है। इस बार बेस्ट एक्टर का यह अवॉर्ड दो अभिनेताओ को सम्मिलित रूप से दिया गया है। रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला है।
मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में साउथ स्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘गिद्ध द स्कैवेंजर’ (हिंदी) के लिए निर्देशक मनीष सैनी को बेस्ट शॉर्ट मूवी (30 मिनट तक)’ का पुरस्कार प्रदान किया।