जन सुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इन नामों में भोजपुरी स्टार रितेश पांडे से लेकर प्रीति किन्नर तक कई चर्चित और नए चेहरे शामिल हैं। भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को करगहर सीट से मैदान में उतारा गया है।

Jan Suraj Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के बाद बिहार की चुनावी पार्टियों में और वहां आने वाले खबरों में तेजी आ गई है। एक तरफ NDA और महागठबंधन अपनी सीटों के बंटवारे को लेकर बैठकें कर रही हैं और दूसरी तरफ प्रशांत किशोर की अकेले लड़ने वाली पार्टी जन सुराज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
कहां से किसे मिला टिकट
जिला | विधानसभा नं. | विधानसभा नाम | उम्मीदवार का नाम |
पश्चिम चंपारण | 1 | वाल्मीकि नगर | द्रिग नारायण प्रसाद |
पश्चिम चंपारण | 5 | लौरिया | सुनील कुमार |
पूर्व चंपारण | 13 | हरसिद्धि (एससी) | अवधेश राम |
पूर्व चंपारण | 21 | ढाका | डॉ. लाल बाबू प्रसाद |
सीतामढ़ी | 26 | सुरसंड | उषा किरण |
सीतामढ़ी | 29 | रुन्नीसदपुर | विजय कुमार साह |
मधुबनी | 32 | बेनीपट्टी | मोहम्मद पर्वेज आलम |
सुपौल | 41 | निर्मली | राम प्रवेश कुमार यादव |
अररिया | 51 | सिक्ती | राघिब बाबलू |
किशनगंज | 55 | कोचाधामन | अबू अफ़्फ़ान फारूक |
पूर्णिया | 56 | अमौर | अफरोज आलम |
पूर्णिया | 57 | बैसी | मो. शहनवाज आलम |
कटिहार | 66 | प्राणपुर | कुनाल निशाद एलियास सोनू सिंह |
मधेपुरा | 70 | आलमनगर | सुबोध कुमार सुमन |
सहरसा | 75 | सहरसा | किशोर कुमार |
सहरसा | 76 | सिमरी बख्तियारपुर | सुरेंद्र यादव |
सहरसा | 77 | महिषी | शमीन अख्तर |
दरभंगा | 82 | दरभंगा ग्रामीण | शोएब खान |
दरभंगा | 83 | दरभंगा | आर.के. मिश्रा |
दरभंगा | 86 | केओटी | बिल्टु साहनी |
मुजफ्फरपुर | 90 | मीनापुर | तेज नारायण साहनी |
मुजफ्फरपुर | 94 | मुजफ्फरपुर | डॉ. अमित कुमार दास |
गोपालगंज | 101 | गोपालगंज | डॉ. शशि शेखर सिंह |
गोपालगंज | 103 | भोरे (एससी) | प्रीति किन्नर |
सिवान | 108 | रघुनाथपुर | राहुल किट्टी सिंह |
सिवान | 109 | दरौंदा | सत्येंद्र कुमार यादव |
सारण | 114 | मांझी | यदुवंशी गिरी |
सारण | 115 | बनियापुर | श्रवण कुमार महतो |
सारण | 118 | छपरा | जय प्रकाश सिंह |
सारण | 121 | पारसा | मुसहाब महतो |
समस्तीपुर | 122 | सोनपुर | चंदन लाल मेहता |
समस्तीपुर | 131 | कल्याणपुर (एससी) | राम बाबू पासवान |
समस्तीपुर | 135 | मोरवा | जागृति ठाकुर |
बेगूसराय | 144 | मटिहानी | डॉ. अरुण कुमार |
बेगूसराय | 146 | बेगूसराय | सुरेंद्र कुमार साहनी |
खगड़िया | 149 | खगड़िया | जयंती पटेल |
खगड़िया | 150 | बेलदौर | गजेन्द्र कुमार सिंह (निशाद) |
खगड़िया | 151 | परबत्ता | विनय कुमार वरुण |
भागलपुर | 154 | पीरपैंती (एससी) | घनश्याम दास |
बांका | 163 | बेलहर | ब्रज किशोर पंडित |
नालंदा | 171 | अस्थावाँ | लता सिंह |
नालंदा | 172 | बिहारशरीफ | दिनेश कुमार |
नालंदा | 176 | नालंदा | कुमारी पूनम सिन्हा |
पटना महानगर | 183 | कुम्हरार | केसी सिन्हा |
भोजपुर | 194 | आरा | डॉ. विजय कुमार गुप्ता |
रोहतास | 207 | चेनारी (एससी) | नेहा कुमारी (नटराज) |
रोहतास | 209 | करगहर | रितेश रंजन (पांडे) |
औरंगाबाद | 219 | गोह | सीता राम दुखारी |
औरंगाबाद | 221 | नबीनगर | अर्चना चन्द्रा |
गया | 227 | इमामगंज (एससी) | डॉ. अजीत कुमार |
गया | 229 | बोधगया (एससी) | लक्ष्मण मांझी |
कई चर्चित चेहरे
इन नामों में भोजपुरी स्टार रितेश पांडे से लेकर प्रीति किन्नर तक कई चर्चित और नए चेहरे शामिल हैं। भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को करगहर सीट से मैदान में उतारा गया है। गोपालगंज की भोरे विधानसभा सीट से प्रीति किन्नर, दरभंगा सदर से आर.के. मिश्रा, सहरसा शहर से किशोर मुन्ना, छपरा शहर से पूर्व एडीजी जेपी सिंह और इमामगंज से डॉ. अजीत कुमार को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
लिस्ट जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं का हंगामा
जनसुराज पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई कार्यकर्ताओं ने खुलकर नाराजगी जताई, खासकर RCP सिंह की बेटी को उम्मीदवार बनाए जाने पर तीव्र विरोध देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि समर्पित और लंबे समय से जुड़े लोगों को नजरअंदाज किया गया है। इसी बीच एक महिला कार्यकर्ता टिकट न मिलने से भावुक होकर रोने लगी। पार्टी नेतृत्व के सामने अब असंतोष को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है।